
19वां इंटरनेशन इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) शुक्रवार रात बैंकॉक में शुरू हुआ। IIFA रॉक नाइट में इसी साल आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने जबरजस्त परफॉर्मेंस दी। वहीं, फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही मौनी रॉय ने बेहरतीन डांस पेश किया। इनके अलावा अमित मिश्रा, शालमली खोलगड़े, अंतरा मित्रा, प्रीतम चक्रवर्ती ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। पहले दिन 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए अरिजित सिंह और 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए मेघना मिश्रा को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MO1xqt
Comments
Post a Comment