सलमान खान ने GF यूलिया के साथ गाया गाना, बॉबी देओल ने भी मिलाए सुर

फिल्म 'रेस 3' का गाना 'अल्लाह दुहाई है..' शुक्रवार को रिलीज हुआ। गाने के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान 'रेस 3' की पूरी कास्ट मौजूद थी। साथ ही सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने एक खास परफॉर्मेंस भी दी। यूलिया की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में यूलिया के साथ सलमान खान भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'रेस 3' की स्टारकास्ट डेजी शाह, बॉबी देओल, शाकिब सलीम भी गाना गाते हुए एन्जॉय करते दिख रहे हैं। गाने के लॉन्च इवेंट में जैकलीन फर्नांडिज, मीत ब्रदर्स, रमेश तौरानी, रेमो डिसूजा भी मौजूद थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LbJau3

Comments