
टीवी सीरियल 'महाभारत' में सहदेव का किरदार निभाने वाले एक्टर लावण्या भारद्वाज की वाइफ डेडे फ्रेसेलिया ने बेटी को जन्म दिया है। लावण्या ने अपनी बेटी का नाम प्रतिष्ठा रखा है। प्रतिष्ठा का जन्म यूं तो 25 मई को हुआ था लेकिन लावण्य ने ये खबर अब अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये उनकी दूसरी बेटी है। पहली बेटी का नाम दक्षिणा है। लावण्या ने बेटी की फोटो पोस्ट कर लिखा, 'दुनिया में आपका स्वागत है बेबी नंबर 2, नन्हीं प्रतिष्ठा'। एक अन्य फोटो में लावण्या अपनी बेटी को हाथों में उठाए उसे किस करते नजर आ रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sMQhSX
Comments
Post a Comment