श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड ने लड़कियों से की छेड़छाड़

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी को तो आप जानते ही होंगे। अपने काम से ज्यादा वो अपनी निजी जिंदगी, पत्नी से मारपीट, लड़कियों से संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक बार फिर राजा चौधरी सुर्खियों में हैं, और हर बार की तरह इस बार भी वजह उनका काम नहीं बल्कि शराब का नशे में मारपीट करना है। कानुपर के बिठूर इलाके में एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे राजा चौधरी ने शराब के नशे में यूनिट के लोगों से मारपीट की और फिर लड़कियों से छेड़छाड़। शिकायत के बाद राजा का मेडिकल कराया गया, जिसमें पुलिस ने घटना की पुष्टि की। कानपुर में पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'संगम रिश्तों का' की शूटिंग चल रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xAWg20

Comments