सोनाली राउत की ड्रेस देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, कहा- वाहियात औरत

रविवार को पॉलिटिशियन बाबा सिद्दिकी ने इफ्तार पार्टी होस्ट की। पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर और कैटरीना कैफ समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट सोनाली राउत भी वहां मौजूद थीं। लेकिन उनके आउटफिट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स को वहां उनकी मौजूदगी रास नहीं आई। जहां बाकी सेलिब्रिटीज ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे थे तो वहीं सोनाली ग्लैमरस आउटफिट में दिखाई दे रही थीं। गोल्ड क्रॉप टॉप और स्कर्ट में वे अपनी मिड रिफ फ्लॉन्ट कर रही थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HHjzqC

Comments