हसबैंड के साथ देसी लुक में भाई की फिल्म देखने पहुंची सोनम, जाह्नवी-खुशी भी हुईं स्पॉट

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की स्क्रीनिंग गुरुवार को जुहू में आयोजित की गई। स्क्रीनिंग में सोनम कपूर हसबैंड आनंद आहूजा के साथ पहुंची। सोनम इस दौरान देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने स्काई ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। साड़ी में गोल्डन कलर की बॉर्डर थी। उन्होंने ब्लैक मेटल का नेकलेस और ईयरिंग्स भी कैरी किए थे। शादी के बाद सोनम कई इवेंट में स्पॉट हुईं, लेकिन एकाध बार भी उनकी मांग में सिंदूर नजर नहीं आया। स्क्रीनिंग में भी उनकी मांग में सिंदूर नहीं था लेकिन हां, उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र जरूर बांध रखा था। वहीं, आनंद फॉर्मल लुक में नजर आए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sz1FB3

Comments