चंकी पांडे की बेटी अनन्या चला रही थी कार, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई

इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग मसूरी में चल रही है। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान फिल्म की एक्ट्रेस अनन्या पांडे हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, एक सीन में अनन्या को ड्राइव करते हुए एक्ट पूरा करना था, लेकिन अचानक गाड़ी का कंट्रोल अनन्या के हाथ से छूट गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार ड्राइव के दौरान अनन्या ने सेफ्टी गार्ड पहने हुए थे जिसके कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ। बता दें कि अनन्या एक्टर चंकी पांडे की बेटी है और वे इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xCSTrx

Comments