मुंबई की जिस बिल्डिंग में लगी आग उसी में है दीपिका पादुकोण का घर

शहर के प्रभादेवी इलाके के जिस ब्यूमोंड टॉवर में भीषण आग लगी है, उसी बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का घर भी है। दीपिका इस अपार्टमेंट के 26वें फ्लोर पर रहती हैं। खबरों के मुताबिक, बिल्डिंग के 33वें फ्लोर पर करीब 2 बजकर 8 मिनट पर आग लगी है। बता दें कि यह बिल्डिंग वर्ली के पास अप्पासाहेब मराठे मार्ग में स्थित है, जो कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से काफी नजदीक है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2l5JfEt

Comments