
बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच लव-अफेयर की बात अक्सर सुनने को मिलती है। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अब तक कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। एली अवराम और उर्वशी रौतेला के बाद इन दिनों हार्दिक एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आजकल ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या के बीच नजदीकियां देखी जा रही हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि वे दोनों पार्टी में मिले थे। वहां उन्होंने आपस में बातें की और एक-दूसरे का नंबर भी लिया। हालांकि, दोनों ही अपने रिलेशन को सबसे छुपाकर रखना चाहते हैं। लेकिन दोनों सीक्रेटली लंच-डिनर के लिए जाते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kTzGIX
Comments
Post a Comment