इधर शूटिंग में बिजी सनी लियोनी उधर बच्चों के साथ चिल कर रहे हसबैंड

एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 11' की शूटिंग में बिजी है। वहीं, उनके हसबैंड डेनियल वेबर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। डेनियल ने जुड़वां बच्चों के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे जुड़वां बच्चे अशार और नूह के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन दिखा है, 'Life !!! By @tomasmoucka !!!!'. बता दें कि सनी लियोनी खुद पर बन रही बायोपिक 'करनजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' की शूटिंग भी कर रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2taqS4R

Comments