'डांसिंग अंकल' का वीडियो देखने के बाद आया गोविंदा का रिएक्शन

- गोविंदा ने वाइफ सुनीता को दिखाया डांसिंग अंकल का डांस - बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए डांसिंग अंकल के दीवाने - गोविंदा बोले- अच्छा लगता है जब कोई मेरी कॉपी करता है   मुंबई। सोशल मीडिया पर रातोंरात अपने डांस से छाए डांसिंग अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव के फैन अब केवल आम लोग नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी हो गए हैं। गोविंदा की फिल्म के गाने पर डांस कर दुनियाभर में फेमस हुए संजीव श्रीवास्तव के लिए अब खुद गोविंदा ने काफी कुछ कहा है। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया- उनके किसी रिलेटिव ने ये वीडियो उन्हें वाट्सएप पर भेजा। खुद देखने के बाद उन्होंने वाइफ को भी इसे दिखाया।    - गोविंदा ने बताया कि अंकल जी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ नाचने पर है। उन्हें आसपास के लोगों को देखकर ना तो कोई झिझक लग रही है और ना ही वो ये सोच रहे हैं कि कोई कुछ कहेगा। हमें तो शूटिंग पर कोरियोग्राफर डांस सिखाते थे, लेकिन अंकल ने जो किया है वो वाकई कमाल है। गोविंदा ने कहा- जब मैं देखता हूं कि अब भी कोई मेरी कॉपी कर रहा है तो बेहद खुशी होती है। मैं चाहता हूं कि...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LVf2V9

Comments