
शनिवार को आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के परिवार के साथ डिनर किया है। उसके बाद से फैमिली डिनर आउटिंग की फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। डिनर डेट पर आलिया, रणबीर की भांजी समारा का हाथ थामे नजर आईं। इस दौरान रणबीर की मॉम नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर भी साथ थे। डिनर पर आलिया-नीतू के बीच खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली। बता दें कि रणबीर-आलिया इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी है। शूटिंग के बाद आलिया ने रणबीर के परिवार के साथ डिनर किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sMXB0M
Comments
Post a Comment