बिजनेसमैन की बेटी मदालसा बनने जा रही मिथुन चक्रवर्ती की बहू, 7 जुलाई को होगी मिमोह की शादी

सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे और एक्टर मिमोह यानी महाक्षय चक्रवर्ती की शादी की डेट फाइनल हो गई है। महाक्षय की शादी 7 जुलाई बिजनेसमैन सुभाष शर्मा की बेटी मदासा से होगी। दोनों की शादी के फंक्शन 7 जुलाई को ही होंगे। इसी दिन बरात निकलेगी और फेरे होंगे। शादी का रिसेप्शन भी 7 जुलाई को ही होगा। शादी के सारे फंक्शन होटल द मोनार्क, ऊटी में होंगे। मिमोह की शादी की संगीत सेरेमनी 6 जुलाई को होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JacDUv

Comments