
दो साल बाद स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने लौटे रजनीकांत की फिल्म 'काला' गुरुवार को रिलीज हो गई। दर्शकों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कई जगह फिल्म 'काला' के पोस्टर को दूध से नहलाया गया। खबरों की मानें तो फिल्म को रिलीज से पहले ही 40 मिनट तक फेसबुक पर लाइव कर दिया गया था। सिंगापुर में 'काला' का प्रीमियर शो रखा गया था। इस दौरान एक युवक ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने फ्रेंड्स को फिल्म दिखानी शुरू कर दी। करीब 40 मिनट तक फिल्म लाइव रही। इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Jx2LaW
Comments
Post a Comment