गुरु रंधावा का नया सॉन्ग हुआ सुपरहिट, 2 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का 'मेड इन इंडिया' टाइटल से नया सॉन्ग यूट्यूब पर सुपरहिट हो गया है। रिलीज के दो दिन के भीतर ही इस गाने को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग में गुरु रंधावा के साथ हैं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी। इस गाने को गुरू ने ही कंपोज किया है, साथ ही गाने के बोल भी उन्‍होंने ही लिखे हैं। गाने को इटली के मिलान और लेक कोमो शहर में शूट किया गया है। इससे पहले भी गुरु 'सूट सूट करदा', 'बन जा तू मेरी रानी', 'पटोला' जैसे सुपरहिट नंबर्स दे चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Jojgmj

Comments